Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा पुलिस ने मेरठ से तीन युवतियों को किया बरामद Guwa police recovered three girls from Meerut

 


  • काम की तलाश में मेरठ गई थीं तीनों, पुलिस टीम ने GRP के सहयोग से सुरक्षित वापस लाया

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग समेत तीन युवतियों को गुवा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम के माध्यम से की। मेरठ में पुलिस टीम ने GRP पुलिस के सहयोग से तीनों को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव निवासी मादो चाम्पिया ने 1 अगस्त 2026 को थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनकी करीब 16 वर्षीय बेटी सुबनी चाम्पिया बिना बताए लगभग दो सप्ताह पूर्व घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। 


मामले में गुवा थाना दैनिकी सनहा संख्या 08/2024, दिनांक 01 अगस्त 2026 दर्ज कर जांच का जिम्मा सहायक अवर निरीक्षक भुवनेश्वर महतो को सौंपा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू विनित किन्डो के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला कि लापता लड़कियां काम करने के उद्देश्य से मेरठ गई हैं। इसके बाद वरीय अधिकारियों के आदेश पर पुलिस टीम 4 अगस्त को मेरठ के लिए रवाना हुई। मेरठ पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर जांच-पड़ताल की और GRP पुलिस के सहयोग से लापता सुबनी चाम्पिया के साथ दो अन्य युवतियों को भी सकुशल बरामद कर लिया।


बरामद युवतियों में गनोर हेम्ब्रम (16), पिता पान्डु चाम्पिया, ग्राम कादा जामदा टोला पीछुवा; सुबनी चाम्पिया (17), पिता मादो चाम्पिया, ग्राम लिपुंगा, थाना गुवा; तथा नामसी चाम्पिया (21), पिता डोंका चाम्पिया शामिल हैं। इनमें नामसी चाम्पिया बालिग है। पुलिस टीम तीनों युवतियों को सुरक्षित गुवा थाना लेकर पहुंची। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू विनित किन्डो, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक भुवनेश्वर महतो, सुशीला माई कुदादा, सतीश कुमार सिंह सहित गुवा थाना के अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.