Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa आधी रात को घर की चारदीवारी तोड़कर कार पर गिरा विशाल आम का पेड़, बाल-बाल बचे लोग A huge mango tree broke through the boundary wall of a house and fell on a car at midnight, people narrowly escaped.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा रेलवे मार्केट स्थित मस्जिद लाइन के समीप शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। घर की चारदीवारी के अंदर स्थित विशाल आम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरने से चारदीवारी टूट गई और उसके समीप खड़ी सफेद रंग की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे में घर के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार देर रात अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर घर में सो रहे लोग घबराकर बाहर निकले। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि विशाल आम का पेड़ चारदीवारी को तोड़ते हुए पास में खड़ी कार के ऊपर गिर पड़ा है। 


पेड़ के गिरने से कार का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। राहत की बात रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस दौरान कोई व्यक्ति उसके आसपास मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। रविवार सुबह घटना की सूचना गुवा वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम पेड़ को हटाने में जुटी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ काफी विशाल और पुराना था। अचानक उसके गिरने से लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.