Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa दूसरी सोमवारी पर गुवा के तीनों शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक On the second Monday, a large crowd of devotees gathered at all three Shiva temples in Guwa and performed Jalabhishek.

 


Guwa (Sandeep Gupta) सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर गुवा के तीनों प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के समीप शिवालय, गुवा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय तथा योग नगर स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं ने सुबह करीब 4 बजे से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र, दूध एवं पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। 


श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुवा प्रशासन की ओर से तीनों शिवालयों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस जवानों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, योग नगर स्थित शिवालय में दूसरी सोमवारी के अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भोग वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, किशोर सिंह सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सहयोग किया। सावन की सोमवारी को लेकर पूरे गुवा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह से ही शिवालयों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.