Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो दाईगुट्टू में पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया Bhoomi Pujan was performed for the construction of Panchmukhi Hanuman Temple at Mango Daiguttu.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो दाईगुट्टू के धोबी लाइन में जल्द पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण होगा। निर्माण कार्य आरंभ के पूर्व आज पूरे विधि विधान से भूमि पूजन का कार्य पंडित संतोष तिवारी के देख रेख में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह उपस्थित होकर नारियल फोड़कर निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया । पंचमुखी हनुमान मंदिर के मुख्य निर्माणकर्ता स्वर्गीय मेवालाल शाह के जेष्ट पुत्र प्यारेलाल शाह ने बताया कि मोहल्ले में बजरंगबली की मंदिर नहीं रह पाने के कारण लोगों को काफी असुविधा होती थी जबकि उक्त स्थान से रामनवमी के पावन अवसर पर अखाड़ा जुलूस भी निकाला जाता है । विशेष कर अखाड़े के समय लोगों को मंदिर की कमी बहुत खलती थी।


उन्होंने बताया कि उनके पिताजी स्वर्गीय मेवालाल शाह की हार्दिक इच्छा मंदिर निर्माण की थी इसलिए उन्होंने अपने निजी भूखंड का बड़ा भाग मंदिर के लिए दिया था, लेकिन उनके जीवन काल में मंदिर के निर्माण कार्य संभव नहीं हो पाया इसलिए उनके स्मृति में आज मंदिर का भूमि पूजन किया गया। प्यारेलाल शाह बताया कि एक वर्ष में मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा । निर्माण कार्य हेतु उड़ीसा के कुशल कारीगरों को काम में लगाया जाएगा। मंदिर का निर्माण स्वर्गीय मेवालाल की जमीन में होना तय हुआ है । भूमि पूजन के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पंचमुखी हनुमान मंदिर के निर्माण होने से पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल बना हुआ है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.