Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मासिक लोक अदालत में कुल 106 मामलों का निष्पादन और 20,02,685 रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई A total of 106 cases were executed in the monthly Lok Adalat and revenue of Rs 20,02,685 was received.

 


Jamshedpur (Nagendra) जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट जमशेदपुर और घाटशिला में आज शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा)के निर्देशानुसार मासिक लोक अदालत (Monthly Lok Adalat) का सफल आयोजन किया गया। इस संबंध में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि इस विशेष अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष लोक अदालत पीठ का भी गठन किया गया था।


 मासिक लोक अदालत के आयोजन की मुख्य उपलब्धियां निम्नलिखित हैं:

* इस मासिक लोक अदालत में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मामलों का निपटारा किया गया जिसमें यूनियन बैंक से जुड़े कुल 21 मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान किया गया, जिसमें कुल ₹16,90,000/- की समझौता राशि तय की गई। जबकि इस मासिक लोक अदालत के दौरान बैंक सहित विभिन्न प्रकार के कुल 106 मामलों का निपटारा किया गया । इस तरह इन सभी 106 मामलों में बैंक सहित कुल ₹20,02,685 की रिकवरी/समझौता राशि दर्ज की गई। मासिक लोक अदालत में त्वरित न्याय और सुगम सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए जमशेदपुर और घाटशिला सिविल कोर्ट परिसरों में कुल 10 न्यायपीठों (Benches) का गठन किया गया था। इस लोक अदालत में बिजली, पानी, बैंकिंग, एक्साईज एक्ट से जुड़े कई विवादों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा कर आम जनता को बड़ी राहत दी गई।






No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU