Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एसआईआर 2026 के तहत मतदाताओं की दावा आपत्ति को लेकर समाहरणालय समेत विभिन्न कार्यालयों में की गई व्यवस्था Arrangements have been made in various offices including the Collectorate for the claims and objections of voters under SIR 2026.

 


Jamshedpur (Nagendra) भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त मतदाता विशेष का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), 2026 के कार्यक्रम अनुसार दिनांक 05.08.2026 से 15.09.2026 तक दावा एवं आपत्ति दायर करने की अवधि तथा दिनांक 05.08.2026 से 14.10.2026 तक नोटिस चरण के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति को निष्पादित करने की तिथि निर्धारित है। उक्त कार्य को लेकर मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समाहरणालय समेत विभिन्न स्थानों पर दावा-आपत्ति निराकरण हेतु सुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा समाहरणालय परिसर, धालभूम अनुमंडल  कार्यालय, मानगो अंचल कार्यालय, जेएनएसी कार्यालय, जमशेदपुर सदर प्रखंड परिसर तथा वाणिज्य कर कार्यालय में निर्धारित दावा-आपत्ति सुनवाई स्थल बनाया गया है जिसका निरीक्षण भी जिला उपायुक्त ने किया। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह एवं संबंधित ईआरओ, एईआरओ उपस्थित रहे। 


निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया, मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सुनवाई में आने वाले नागरिकों को प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि उनके आवेदन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया का उद्देश्य निर्वाचक सूची को अधिक शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। सभी पात्र मतदाता अपने नाम की जांच करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि, नाम छूटने अथवा अन्य आपत्ति हो तो निर्धारित अवधि में दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराएं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सुनवाई स्थलों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित रखते हुए नागरिकों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। 


जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं से अपील की गई है कि वे एसआईआर 2026 के तहत अपने निर्वाचक विवरण की जांच कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उक्त कार्यों में मतदाताओं की सहायता हेतू नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक सह धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्नब मिश्रा के निर्देश पर सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को भी लगाया गया है। सिविल डिफेंस जमशेदपुर के चीफ वार्डन अरुण कुमार तथा प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में काफी संख्या में स्वयंसेवक गण प्रशासन के साथ सार्थक सहयोग कर रहे हैं , ताकि निर्धारित स्थल पर मतदाताओं को एसआईआर करने में कोई दिक्कत न हो पाए । इस दौरान सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर अनुशासन बद्ध तरीके से कार्य को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU