Jamshedpur (Nagendra) झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य के जनक सह पूर्व मुख्यमंत्री पद्मभूषण दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के प्रथम पुण्यतिथि पर 80 किलोमीटर तक जोहार यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धांजलि स्वरूप विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में गुरुजी के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन सहित पार्टी के वरीय अधिकारी मोहन कर्मकार,हिदायतुल्लाह खान, राजू गिरी, कुणाल षाडंगी,लक्ष्मण टुडू,शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल,बारी मुर्मू,आदित्य प्रधान, सागेन पूर्ति,अजय रजक , लक्की सिंह के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओ ने जिला समाहरणालय के बगल में स्थित जुबली पार्क गोलचक्कर को चिन्हित कर गुरुजी की भव्य प्रतिमा स्थापना किए जाने को लेकर पारंपरिक तरीके से गुरुजी का नामकरण किए गए शीला स्थापित कर पत्थरगढ़ी की गई,जिसके साथ गुरुजी के नाम के जयकारे के साथ माझी बाबाओं ने शीला की पूजा अर्चना की।
इसके बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सोनारी स्थित केंद्रीय सदस्य पवन सिंह द्वारा स्थापित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की नवस्थापित प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर गुरुजी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहां से सभी नेता व कार्यकर्ता गाड़ियों के काफिले के साथ मानगो डिमना स्थित बाबा तिलका माझी चौक पहुंचे,जहां पहले से पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन उनयुहार(स्मृति) यात्रा के लिए तैयार किए गए सुसज्जित रथ को उपस्थित बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती,घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर उसके मुख्य गंतव्य चाकुलिया के लिए रवाना किया। रास्ते में अगले पड़ाव एन एच 33 स्थित नारगा में स्मृति रथ अल्पकालीन रूप से रुकी ,जहां जमशेदपुर प्रखंड पलटन मुर्मू के नेतृत्व में सकड़ों की संख्या में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने रथ की आगवानी की और स्मृति रथ में लगे हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर झामुमो जिला समिति द्वारा गुरु जी के साथ झारखंड आन्दोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले कई पुराने झामुमो कार्यकर्ताओ को सम्मानित भी किया गया। वहां के बाद यह काफिला घाटशिला फूलडुंगरी चौक पहुंची।
वहां भी सैकड़ो की संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओ ने घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के नेतृत्व में स्मृति रथ का स्वागत करते हुए गुरुजी को श्रद्धासुमन अर्पित की । पुन: स्मृति रथ आगे बढ़ती हुई धालभुमगढ़ चौक पहुंची , जहां पहले से उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा समेत काफी संख्या में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने रथ का स्वागत किया। अंत में स्मृति रथ का काफिला चाकुलिया स्थित बिरसा मुंडा चौक पहुंचा और वहां के प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हासदा के साथ उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया और ससम्मान स्मृति रथ को डाक बंगला हॉल ले जाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने श्रद्धेय पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन को स्मरण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भले ही गुरजी का पार्थिव शरीर हमारे साथ नहीं है,परंतु झारखंडी जनमानस के लिए उनके किए गए कार्य और विचार सदैव प्रासंगिक और अनुकरणीय रहेंगे। उनके आशीर्वाद मार्गदर्शन और दिए गए आदर्श ही है,जिसके कारण आज झारखंड का जल , जंगल और जमीन अबुआ सरकार के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जैसे नेता के सुरक्षित हाथों में है और राज्य तेजी से विकास के रास्तों पर अग्रसर है । सभा को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरुजी हम सभी के आदर्श है। झारखंड की जनता अलग राज्य के लिए किए गए आंदोलनों के साथ साथ आदिवासी मूलवासी दलितों, शोषितो के सामाजिक सुधार के लिए किए गए संघर्षों के लिए सदैव उनकी ऋणी रहेगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने संबोधन में देश की राजनैतिक और सामाजिक परिदृश्य में उनकी अनुपस्थिति को बड़ी कमी बताते हुए सभी को उनके दिखाए मार्गदर्शन पर चलने की सलाह दी। सभा को केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी,पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, वरीय नेता मोहन कर्मकार,हिदायतुल्लाह खान,राजू गिरी, प्रमोद लाल,शेख बदरुद्दीन समेत अन्य ने भी संबोधित किया। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में वीर सिंह सुरीन,हीरामणि मुर्मू, खुद्दू ओंराव,सुनील महतो,बाघराय मार्डी,महावीर मुर्मू,लालटू महतो,पंकज सिन्हा,विधा सागर दास,जलील खान,शेख नासिर खान,रतन महतो, कालीपदो गोराई, प्रीतम हेंब्रम, सुशील हेंब्रम,दलगोविंद लोहारा,चंद्रावती महतो,गंगा देवी,सविता दास, झरना पाल, रजनी दास ,अंकित सिंह,बंटी सिंह,अभय पाण्डेय,गोपाल महतो,प्रह्लाद लोहारा,बिनोद डे,सपन राय, नान्तू सरकार,गोकुल मार्डी,राकेश राव,अरुण सिंह,समेत कई अन्य ने अपना योगदान दिया। सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति एवम धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव रतन महतो ने किया।

No comments:
Post a Comment