Jamshedpur (Nagendra) मानगो में नशामुक्त समाज और स्वस्थ, सुखी एवं बेहतर जीवन के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज़ मानगो सेंटर द्वारा मानगो एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने जीवन को सकारात्मक एवं स्वस्थ दिशा देने का संदेश दिया गया। ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of Social Justice and Empowerment) के साथ नशामुक्ति एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में सहयोग के लिए MOU (समझौता ज्ञापन) किया गया है। इसी उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मानगो क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के अंतर्गत Kidzee, मानगो सब्जी बाजार, डिमना बस्ती, सुंकना बस्ती-बालीगुमा कृषि फार्म, मुखियाडांगा आदर्श मध्य विद्यालय, बालीगुमा स्थित श्री चंद्रेश्वर महादेव मां दुर्गा मंदिर, Ashiana Brahmanand Residential Maintenance Self Supporting Cooperative Society Ltd., Sharda City Development Society, PNB sakosai road रोड नंबर 1,bhuyadin, सहित मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रमों के दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने नशे से दूर रहने तथा बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प (प्रतिज्ञा) लिया। ब्रह्माकुमारीज़ मानगो सेंटर की ओर से संदेश दिया गया कि नशामुक्ति केवल एक व्यक्ति का संकल्प नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की जिम्मेदारी है। आध्यात्मिक जागरूकता, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है और एक स्वस्थ एवं खुशहाल समाज के निर्माण में योगदान दे सकता है।
No comments:
Post a Comment