Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अलौकिक वातावरण में गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे, भजन संध्या में लखा सिंह और स्नेहा सिंह की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु महाभंडारा में उमड़ा सैलाब Chants of 'Har Har Mahadev' echoed in the supernatural atmosphere, devotees danced to the performances of Lakha Singh and Sneha Singh in the Bhajan Sandhya, a huge crowd gathered in the Mahabhandara.

 


Jamshedpur (Nagendra) श्रावण माह की दूसरी सोमवारी पर जमशेरपुर ने एक बार फिर भक्तिरस में डूबकर शिव आराधना की परंपरा को सजीव कर दिया। सोमवार को श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित दसवीं भजन संध्या में श्रद्धा, संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध भजन गायक चंडीगढ़ के दीपक लक्खा, राजू सिंह अनुरागी और बिहार की स्नेहा सिंह के भत्तिपूर्ण प्रस्तुतियों ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुयों को अलौकिक अनुभव से जोड़ दिया। जब लखबीर सिंह लक्खा जैसे हुबहू आवान में जब तार छेड़ी तो सभी श्रद्धालु अचंभित हो गए। जूनियर लक्खा के नाम से दीपक लक्खा ने भक्ति रस का ऐसा माहौल बनाया कि सभी भक्त गण झूमने लगे। दीपक लक्खा ने "श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, "जय शम्भू जय जय शम्भू" भजन से की अपनी गायिकी की शुरुआत । उसके बाद एक के बाद एक महादेव के भजन गाकर  भजन संध्या में चार चाँद लगा दिए। इससे पूर्व, भजन संध्या की शुरुआत जैसे ही मंच पर राजू सिंह अनुरागी ने गणेश वंदना से की और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। उन्होंने "बम बम बोल रहा है काशी" और "जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं" जैसे सजीव भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में दुबो दिया।


इसके बाद जब मंच पर स्नेहा सिंह का आगमन हुआ और उन्होंने "जय भवानी, हर हर महादेव, जय श्री महाकाल का उद्घोष किया, तो पूरा ट्रांसपोर्ट नगर शिवमय हो गया। उन्होंने "हमरी लेलो खबरिया गौरों के संव्वारिया" डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा जैसे एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दीं, जिससे श्रद्धालु देर रात तक झूमते और भक्ति में मग्न दिखे। भजन संध्या के मुख्य आकर्षणों में 8 फीट की बावा बर्फानी की भव्य प्रतिमा और त्रिशूल पकड़े  विशाल आकृति शामिल रही, जिसने श्रद्धालुओं को महादेव के साक्षात दर्शन जैसा अनुभव कराया। मंच का संचालन विशाल म्यूजिक के संयोजक विशाल सिंह ने किया। 


कार्यक्रम के दौरान लगभग 25,000 श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा का आयोजन किया गया , जिसमें सभी ने भोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भजन संध्या में शहर के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, पारडीह काली मंदिर के महंत बाबा, ललित दास , गुंजन यादव, विनोद सिंह, सतबीर सिंह सोनू, आर के सिंह, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, भूपिंदर सिंह, शिवशंकर सिंह, सन्नी सिंह, चंचल भाटिया, कन्हैया सिंह , राज कुमार सिंह, पंकज सिंह , संध्या सिंह , बिनोद राय , रतन महतो, बंटी सिंह सहित अन्य गणमान्य एवं धार्मिक हस्तियां शामिल रहीं। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में श्री नीलकंठ महादेव संघ के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत रही जिनमें मुख्य रूप से पंकज कुमार, अरविंद कुमार ,  बालकृष्ण प्रसाद, जितेन्द्र प्रसार, अजीत कुमार, रणवीर मंडल, राजेश कुमार सिंह, मुनीग सिंह, राज सिंह, रवि शंकर सिंह, विकास कुम्हर, मंजीत, राजू सावन, जयपाल भगत, गौरव सिंह, संतोष शर्मा, मनोज कुमार, विश्वनीत राम आदि का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU