Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर रॉयल्स ने नई पीढ़ी को भारतीय परंपरा, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने की अनूठी पहल की Jamshedpur Royals launches unique initiative to connect the new generation with Indian tradition, spirituality and cultural values

Jamshedpur (Nagendra) डिजिटल स्क्रीन और सोशल मीडिया की ओर बढ़ते बच्चों के रुझान के बीच जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने नई पीढ़ी को भारतीय परंपरा, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने की अनूठी पहल की। सावन के पावन महीने में साकची स्थित अग्रसेन भवन में ‘बाल पार्थिव शिवलिंग पूजा’ का आयोजन किया गया। इसमें 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 108 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वयं पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्हें भगवान शिव की आराधना, भक्ति के महत्व के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों की जानकारी दी गई। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक परंपराओं से केवल अनुष्ठान के रूप में नहीं, बल्कि उनमें निहित संस्कार, अनुशासन, आस्था और जीवन मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करना रहा।


यह कार्यक्रम जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स की महिला विंग द्वारा आयोजित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने महिला सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक जागरूकता और भारतीय परंपराओं से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। आयोजकों ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों का काफी समय मोबाइल, डिजिटल स्क्रीन और सोशल मीडिया पर बीत रहा है। ऐसे में उन्हें कुछ समय इन माध्यमों से दूर रखकर भारतीय संस्कृति, आस्था और अच्छे संस्कारों से परिचित कराना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य था। उनका मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आध्यात्मिक समझ विकसित करने के साथ-साथ अनुशासन, श्रद्धा, एकाग्रता और सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के विकास में भी सहायक होंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU