Jamshedpur (Nagendra) झामुमो की वरिष्ठ नेत्री बाली मार्डी के नेतृत्व में मानगो चौक पर दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जल, जंगल, जमीन तथा आदिवासी - मूलवासी के अधिकारों की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने सूदखोरी के खिलाफ आंदोलन चलाया और अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष और योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि आज झामुमो द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों के अलावा विभिन्न चौक-चौराहों पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा बाली मार्डी ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित गुरुजी के पैतृक गांव भी गई और वहां पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ गुरु जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो नेत्री बाली मार्डी के साथ झामुमो नेता उज्ज्वल दास, मकसूद अंसारी, रहीम अंसारी, दुखनी मुर्मू, अनिता सोरेन, आरती कपूर , बबीता पाल, झूमा चटर्जी, सूरज गौड़ , अमित उरांव, उमेश सुंडी, अजय हो, दीपक , महेश महतो, कार्तिक पोढ़ाहा, देवाशीष रजक तथा निरंजन दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment