Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जनसुरक्षा के मुद्दे पर विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी चौक पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात MLA Purnima Sahu reached Golmuri Chowk and met the youth sitting on hunger strike on the issue of public safety.

 


Jamshedpur (Nagendra) गोलमुरी चौक पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जनसुरक्षा की चिंता को गंभीरता से लेते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को गोलमुरी चौक स्थित धरनास्थल पर पहुंचकर पिछले दो दिनों से सड़क पर डिवाइडर निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे बजरंग सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा से मुलाकात की। उन्होंने धर्मवीर कुशवाहा एवं धरने पर बैठे अन्य युवाओं से उनकी मांगों और समस्या के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। विधायक ने युवाओं की मांग को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और कहा कि सड़क सुरक्षा एवं लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े किसी भी विषय को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने धर्मवीर कुशवाहा एवं अन्य युवाओं से भूख हड़ताल समाप्त करने और अपनी सकारात्मक ऊर्जा को सामाजिक कार्यों में लगाने की अपील की।


समस्या की गंभीरता को समझते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके से ही पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त एवं ट्रैफिक डीएसपी से दूरभाष पर वार्ता की और गोलमुरी चौक पर दुर्घटनाओं की स्थिति और डिवाइडर निर्माण की मांग से अवगत कराया। इसके बाद, विधायक ने स्वयं गोलमुरी चौक के उस स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां डिवाइडर निर्माण की मांग की जा रही है। स्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने पाया कि स्थायी डिवाइडर निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने में अभी समय लग सकता है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने तत्काल वैकल्पिक यातायात व्यवस्था के रूप में छूटे हुए स्थान से गोलमुरी चौक गोलचक्कर तक बैरिकेडिंग कराने की पहल की। विधायक की तत्परता और हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने भी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर बैरिकेडिंग का कार्य पूरा किया। इस पहल से फिलहाल यातायात को व्यवस्थित करने एवं दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी।


वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि तत्काल की गई बैरिकेडिंग एक तात्कालिक सुरक्षा व्यवस्था है, स्थायी समाधान के लिए डिवाइडर निर्माण की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गोलमुरी चौक पर सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर स्थायी समाधान हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, लक्ष्मण बेहरा, नवीन तिवारी, पंकज शर्मा, वीर सिंह समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU