Jamshedpur (Nagendra) झारखंड के जाने-माने जेमोलॉजिस्ट और 100 साल पुराने ज्वेलरी ब्रांड केशवजी छगनलाल के चौथी पीढ़ी के डायरेक्टर "सिद्धार्थ अदेशरा ने 8 अगस्त 2026 को अपनी दूसरी किताब डोंट बाय गोल्ड ("Don't Buy Gold") लॉन्च की। केशवजी छगनलाल ज्वेलर्स के शोरूम, साकची, जमशेदपुर में हुए इस कार्यक्रम में शहर के व्यापारिक जगत की जानी-मानी हस्तियां, ज्वेलरी इंडस्ट्री के विशेषज्ञ और उनके करीबी परिवारजन व मित्र शामिल हुए।
एक प्रसिद्ध ज्वेलरी स्टोर के डायरेक्टर, जो कहता है "पहले समझो, फिर खरीदो"-सबसे दिलचस्प बात यह है कि एक ज्वेलरी ब्रांड के मालिक डायरेक्टर की किताब का नाम ही "Don't Buy Gold" है - जो शुरुआत में थोड़ा अलग लग सकता है। लेकिन सिद्धार्थ अदेशरा का कहना है कि यह किताब सोना न खरीदने की सलाह नहीं, बल्कि एक डायरेक्टर की नजर से एक समझदार और जागरूक खरीदार बनने की गाइड है। यह उनकी दूसरी किताब है। पहली किताब "Beyond the Finish Line" उनके उद्यमिता और एंड्योरेंस स्पोर्ट्स (ट्रायथलॉन, आयरनमैन) से जुड़े सफर पर आधारित थी।
इस बार उन्होंने अपने अनुभव और ज्वेलरी इंडस्ट्री की दुनिया को शब्दों में ढाला है। कार्यक्रम की शुरुआत रिबन कटिंग से हुई, जिसके बाद सिद्धार्थ अदेशरा ने लोगों को अपनी किताब के बारे में बताया। इसके बाद एक पैनल डिस्कशन भी हुआ, जिसमें गोल्ड और गोल्ड इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस खास मौके पर शहर के व्यापारिक जगत की हस्तियां , ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्प , IIM के पूर्व छात्र , प्रशासनिक अधिकारी , परिवार जन आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment