Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास, ताला तोड़ने में नाकाम रहे चोर Attempted theft in mobile shop, thieves failed to break the lock

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा रेलवे मार्केट स्थित एक मोबाइल दुकान में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की नीयत से ताला तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और दुकान में रखे मोबाइल सहित अन्य सामान सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, रविवार रात क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही काफी कम थी। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने रेलवे मार्केट स्थित मोबाइल दुकान को निशाना बनाने का प्रयास किया। चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन ताला पूरी तरह नहीं टूट सका। दुकान के बाहर सुरक्षा के लिए एक और ताला लगाया गया था, जिसे भी चोर नुकसान नहीं पहुंचा सके।


सोमवार सुबह दुकान संचालक गुलबाज खान दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने ताले के साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात देखी। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके। चोरी का प्रयास विफल रहने के कारण दुकान में रखे मोबाइल फोन और अन्य सामान सुरक्षित रहे। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने के बावजूद दुकान संचालक गुलबाज खान की ओर से अभी तक पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई है। स्थानीय दुकानदारों ने रात के समय बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU