Jamshedpur (Nagendra) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत (MY Bharat), पूर्वी सिंहभूम द्वारा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से जिला समाहरणालय, पूर्वी सिंहभूम में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत'' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे जिला सूचना विज्ञान अधिकारी किशोर प्रसाद एवं जिले 42 युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन एवं संवाद से हुई। प्रधानमंत्री जी ने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल संबोधन एवं संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारित युवा ही विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं। प्रधानमंत्री जी ने युवाओं से खेल, शिक्षा, योग तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने, समाज में नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाकर स्वच्छ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का भी संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama - NSD) के कलाकारों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव पर आधारित प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुति का सीधा प्रसारण (Live Performance) भी प्रदर्शित किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का प्रभावशाली संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री जी के संबोधन के उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत की शपथ ली तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।


No comments:
Post a Comment