Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai थ्रिलर फिल्म 'डियर हसबैंड' 25 सितम्बर को रिलीज होगी.......! Thriller film 'Dear Husband' will be released on 25th September.......!

 


Mumbai (Kali Das) शूटिंग सेंस के बैनर तले एक्टर से प्रोड्यूसर बने रोहित रजावत के द्वारा निर्मित थ्रिलर फिल्म 'डियर हसबैंड' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। राष्ट्रीय स्तर पर इस फिल्म का वितरण बॉलीवुड की चर्चित फिल्म वितरण संस्था ए वन सिने क्रिएशन के संचालक बालकृष्णा श्रीवास्तव के द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में अजीत गोस्वामी, पूर्णिमा शर्मा, रोहित रजावत, धर्मेंद्र कुमार, विश्वजीत माइती और सतीश त्रिपाठी ने मुख्य किरदारों को निभाया है. फिल्म का संगीत रोहित दुबे, जय मेहता, देवरथ शर्मा, अभय त्यागी ने कंपोज किया है। 


निर्देशक धर्मेंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के कथा, पटकथा एवं संवाद लेखक अजीत गोस्वामी हैं। फिल्म में अजीत गोस्वामी, पूर्णिमा शर्मा, रोहित रजावत, धर्मेंद्र कुमार, विश्वजीत माइती और सतीश त्रिपाठी ने मुख्य किरदारों को निभाया है। पिछले दिनों मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है। फिल्म का ट्रेलर दमदार है जिसमें एक बेहतरीन कहानी को ड्रामा, एक्शन, थ्रिल और म्युज़िक के ताने बाने से बुना गया है। फिल्म के तीन गाने भी ट्रेलर लॉन्चिंग के क्रम में स्क्रीन पर दिखाए गए जिन्हें सभी ने पसंद किया। एक होली गीत भावनात्मक रिश्ता ब्यान करता है तो 'खो जाना....' बेहद रोमांटिक गीत है वहीँ 'रंग तेरा....' होली के बैकग्राउंड में रंगा हुआ एक कर्णप्रिय प्रेम गीत है। फिल्म की कहानी एक छोटे से शहर के रहने वाले सीधे सादे लड़के की है जो सिया से प्यार करने लगता है। 


वह वादा करता है कि शहर में जाकर नौकरी करेगा और फिर सेटल होकर वापस आएगा। सिया वफ़ादारी से इंतज़ार करती है, जबकि उसके पिता उसे ताने मारते रहते हैं कि लड़के ने उसे छोड़ दिया है। होली के मौके पर, लड़के को आखिरकार नौकरी मिल जाती है मगर उसके बाद ट्विस्ट आता है जो बहुत ही थ्रिल मोड़ ले लेता है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला के मनकापुर स्थित टिकरी जंगल और अन्य निकटवर्ती इलाकों में फिल्माई गई इस फिल्म में सिनेदर्शकों के बदलते हुए टेस्ट को ध्यान में रखते हुए फिल्म की कथावस्तु में आम लीक से हटकर नए अंदाज में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और ट्रेजडी का भी समावेश किया गया है। निर्माता और अभिनेता रोहित राजावत अपनी इस फिल्म को लेकर इनदिनों काफी उत्साहित हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU