Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, भाइयों ने लिया रक्षा का संकल्प On Rakshabandhan, sisters tied Rakhi on the wrists of their brothers and brothers pledged to protect them.

 


Guwa (Sandeep Gupta) भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार शुक्रवार को गुवा सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रावणी पूर्णिमा के अंतिम अवसर पर सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की आरती उतारी और उनकी कलाई पर रेशम के धागे से बनी राखी बांधी। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को मिठाई खिलाई और हर सुख-दुख में साथ देने तथा उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार भी भेंट किए। त्योहार को लेकर भाई-बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर गुवा के विभिन्न शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद कई बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन के कारण गुवा के बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। पूरे क्षेत्र में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम का उत्सवी माहौल बना रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU