LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Chaibasa संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद का जन्मोत्सव 19 सितंबर को Birth anniversary of Sant Shiromani Baba Ganinatha Govind on 19th September

 


Guwa (Sandeep Gupta) नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा बाजार स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में संत शिरोमणि श्रीश्री बाबा गणिनाथ गोविंद के जन्मोत्सव को लेकर मध्यदेशीय समाज के लोगों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के गणमान्य काशीनाथ गुप्ता ने की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि श्रीश्री बाबा गणिनाथ गोविंद का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ आगामी 19 सितंबर, शनिवार को बड़ाजामदा स्थित गणिनाथ मंदिर में मनाया जाएगा। इस दौरान अधूरे पड़े मंदिर निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। 


वहीं समाज के युवक-युवतियों के विवाह संबंधों को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया। इस ग्रुप में स्वजातीय युवक-युवतियों के बायोडाटा साझा किए जाएंगे, जिससे विवाह योग्य लड़के-लड़कियों की तलाश में समाज के लोगों को सुविधा मिल सके। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि समाज की एकता और आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रत्येक माह आपस में बैठक कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाना चाहिए। इससे समाज के लोगों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारा बढ़ेगा। मौके पर मनीष गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, मणि शंकर प्रसाद, दीपक गुप्ता, अमित गुप्ता, मदन गुप्ता, धनंजय गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, प्रहलाद प्रसाद गुप्ता, रमेश गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद, विनोद गुप्ता, अशोक प्रसाद गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment