Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa सुदिव्य सोनू के निधन से बदला सीएम का गुवा कार्यक्रम, अब शहीद स्थल पर देंगे श्रद्धांजलि CM's Guwa program changed due to Sudhivya Sonu's death, now he will pay tribute at the martyr's place.

 


Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 8 सितंबर को प्रस्तावित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री अब गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पहुंचकर गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वहीं गुवा मैदान में प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा, परिसंपत्तियों के वितरण समेत अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 12:30 बजे रांची स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा गुवा के लिए रवाना होंगे।


दोपहर 1 बजे वे गुवा सेल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 1:05 बजे सड़क मार्ग से शहीद स्थल के लिए रवाना होंगे और 1:10 बजे गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 1:20 बजे शहीद स्थल से रवाना होंगे। 1:25 बजे बिरसा चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे।इसके बाद 1:30 बजे सड़क मार्ग से सेल हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 1:35 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।इसके बाद दोपहर 1:40 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना होंगे। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री का गुवा दौरा अब बड़े सार्वजनिक आयोजन के बजाय शहीदों को श्रद्धांजलि देने तक सीमित रहेगा।


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गुवा सेल हेलीपैड से शहीद स्थल और बिरसा चौक तक प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शहीद स्थल तथा मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU