Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa डीसी-एसपी ने गुवा पहुंच लिया विधि-व्यवस्था का जायजा,शहीद स्मारक से लेकर हैलीपैड व पार्किंग स्थल तक का किया निरीक्षण DC-SP reached Guwa to review law and order, inspected Martyr's Memorial, helipad and parking area.

 


Guwa (Sandeep Gupta) 8 सितंबर को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा एवं परिसंपत्तियों के वितरण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत राज्य के कई मंत्री, सांसद, विधायक तथा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के हजारों नेता-कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।कार्यक्रम के मद्देनजर उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बुधवार, 3 सितंबर को गुवा पहुंची। 


अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। यहां 8 सितंबर को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान आने वाली भीड़, सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद अधिकारियों की टीम ने फुटबॉल मैदान स्थित श्रद्धांजलि सभा स्थल का निरीक्षण किया। मंच, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, आम लोगों के प्रवेश एवं निकास तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली गई।मुख्यमंत्री एवं अन्य वीआईपी अतिथियों के संभावित आगमन को देखते हुए हैलीपैड का भी निरीक्षण किया गया।


इसके अलावा वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्किंग स्थल की व्यवस्था का जायजा लिया गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार एवं एसपी अमित रेणु ने संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।


गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस वर्ष मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के कई मंत्री, सांसद, विधायक तथा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर कमी नहीं छोड़ना चाहता।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU