Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa कारो नदी के पुल का एप्रोच सड़क कटकर हुआ खतरनाक, टोंटोगड़ा में भी मुख्य सड़क पर दरारें The approach road to the Karo River bridge has been cut and is dangerous, and cracks have also appeared on the main road in Tontogada.

 


Guwa (Sandeep Gupta) कोल्हान और सारंडा जंगल क्षेत्र को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर बुन्डू और रोवाम गांव के बीच कारो नदी पर बने पुल का एप्रोच सड़क इन दिनों गंभीर खतरे में है। नदी के तेज बहाव से एप्रोच सड़क की करीब आधी मिट्टी कटकर बह गई है। इससे पुल पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है और बारिश के बीच मार्ग पूरी तरह बंद होने की आशंका बनी हुई है। इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से कोल्हान के टोंटो व आराहासा प्रखंड तथा सारंडा के गंगदा पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण प्रभावित हैं। रोवाम गांव में प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में कोल्हान क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीण कृषि उत्पाद और वन उपज लेकर पहुंचते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से हाट तक वाहनों से पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने पर एप्रोच सड़क का बचा हिस्सा भी बह सकता है। 


कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश पुरती, पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र पुरती, समाजसेवी गाली पुरती, विजय अंगरिया, मोरन सिंह पुरती समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कर मजबूत तरीके से मरम्मत कराने की मांग की है। टोंटोगड़ा में सड़क पर उभरीं बड़ी दरारें इधर, सैडल से छोटानागरा जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति भी चिंताजनक है।


टोंटोगड़ा के समीप सड़क किनारे बना गार्डवाल दब जाने से मुख्य सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें उभर आई हैं। नीचे की मिट्टी कमजोर होने के कारण सड़क धंसने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने समय रहते मरम्मत नहीं होने पर सड़क टूटने की आशंका जताई है। दोनों स्थानों की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित पथ निर्माण विभाग से युद्धस्तर पर मरम्मत व सुरक्षा कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि कोल्हान और सारंडा के बीच महत्वपूर्ण सड़क संपर्क टूटने से बचाया जा सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU