Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु की पहल Kendriya Vidyalaya Meghahatuburu's initiative for the health of adolescent girls

Guwa (Sandeep Gupta) किशोरियों के स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन, रांची संभाग के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में मासिक धर्म, पोषण, स्वच्छता और एनीमिया को लेकर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार के निर्देशानुसार तथा कॉर्डिनेटर श्रीमती अवंत्रिका की देखरेख में महिला शिक्षिकाओं के सहयोग से छात्राओं को आवश्यक जानकारी दी जा रही है।अभियान की शुरुआत अगस्त माह से की गई थी।कक्षा चार से ऊपर की छात्राओं को उम्र और आवश्यकता के अनुसार मासिक धर्म से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी दी जा रही है, ताकि इस प्राकृतिक प्रक्रिया को लेकर झिझक और गलत धारणाएं दूर हो सकें।सितंबर माह में अभियान का विषय ‘मासिक धर्म के लिए पोषण’ रखा गया है। कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं को एनीमिया यानी खून की कमी से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। 


उन्हें हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, चना, राजमा, तिल, गुड़, सूखे मेवे, अंडा तथा अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों के महत्व की जानकारी भी दी जा रही है। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, सैनिटरी पैड का उचित इस्तेमाल, समय पर पैड बदलने, हाथों की सफाई और इस्तेमाल किए गए पैड के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी जा रही है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं की सुविधा के लिए सैनिटरी पैड की व्यवस्था भी की है।छात्राओं को अत्यधिक दर्द, कमजोरी, चक्कर या अन्य परेशानी होने पर इसे नजरअंदाज न करने और जरूरत पड़ने पर अभिभावकों तथा स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक माह के लिए विशेष जागरूकता कैलेंडर के माध्यम से अभियान को निरंतर जारी रखा गया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU