Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मुंडा-मानकियों ने शहीद स्थल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि Munda-Manakis reached the martyr's place and paid tribute

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों की स्मृति में मंगलवार को गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पर मुंडा-मानकियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न गांवों से पहुंचे मुंडा-मानकी पारंपरिक वेशभूषा में रैली निकालते हुए शहीद स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद वेदी पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। 


इस दौरान आदिवासी समाज की महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई। महिलाएं विशेष पारंपरिक परिधानों में शहीद स्थल पहुंचीं और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र शहीदों की स्मृति और पारंपरिक संस्कृति के रंग में नजर आया। मुंडा-मानकियों ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों का बलिदान समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। शहीदों की स्मृति को बनाए रखना और उनके संघर्ष को याद करना सभी की जिम्मेदारी है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU