Guwa (Sandeep Gupta) गुवा बैंक मोड़ के समीप स्थित राकेश झा स्टोर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और दो गल्लों में रखे करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। दुकान संचालक राकेश कुमार झा के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले दुकान के सामने लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने पर चोरों ने दुकान के पीछे की खिड़की तोड़ दी और उसी रास्ते अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखे दोनों गल्लों से नकद राशि, एक स्मार्टफोन और एक छोटा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके अलावा ठंडी बोतल समेत अन्य जरूरी सामान भी चोर अपने साथ ले गए।
चोरी के दौरान दुकान के अंदर रखा सामान इधर-उधर बिखरा मिला। मंगलवार की सुबह दुकान संचालक जब दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की खिड़की टूटी हुई मिली। अंदर जाकर जांच करने पर दोनों गल्लों से रुपये गायब मिले। मोबाइल फोन और अन्य सामान भी नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और गुवा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दुकान पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने चोरी की घटना की छानबीन शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी है।


No comments:
Post a Comment