Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil टेंपो चालक संघ की बैठक, डब्लू मार्डी फिर बने अध्यक्ष, झोंटु नाग सचिव Tempo Drivers' Union meeting: W. Mardi re-elected president, Jhontu Nag secretary

Upgrade Jharkhand News. नीमडीह वन विभाग विश्रामागृह परिसर में नीमडीह मंडल टेंपो संघ की बैठक हुई। बैठक में चांडिल अनुमंडल टेंपो संघ के अध्यक्ष आकाश महतो ने अध्यक्षता की। जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस दौरान टेंपो चालकों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती और चालक हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के बाद सर्वसम्मति से नीमडीह मंडल टेंपो संघ की नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें डब्लू मार्डी को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। झोंटु नाग को सचिव, प्रकाश दास को सह सचिव, मिलन कर्मकार व दुलाल सिंह सरदार को उपाध्यक्ष तथा सृष्टिधर महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सह कोषाध्यक्ष पद पर भी सृष्टिधर महतो का नाम दिया गया।


संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने नई कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि संघ टेंपो चालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा और उनके हितों के लिए सक्रियता से काम करेगा। सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में चौका मंडल टेंपो संघ के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, नवीन महंती, संजय गोप, लम्बोदर प्रमाणिक, धीरेन्द्र महतो, गांधी महतो, विष्णु कुम्हार, मंगल मोदी, बुद्धेश्वर प्रमाणिक, विष्णु योगी समेत बड़ी संख्या में टेंपो चालक उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU