Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandip स्वर्णरेखा में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, पांच वाहन जब्त Major action against illegal sand mining in Swarnarekha, five vehicles seized

  • तीन हाइवा में बालू व दो में गिट्टी मिली, वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक

Upgrade Jharkhand News. चांडिल प्रखंड के गौरी-पुड़ीसिली क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी से कथित अवैध बालू खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की टीम ने कांदरबेड़ा-डोबो मार्ग पर जांच अभियान चलाकर खनिज लदे पांच वाहनों को जब्त किया। इनमें चार हाइवा और एक टिप ट्रेलर शामिल हैं। कार्रवाई की सूचना मिलते ही अवैध खनन और परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम कांदरबेड़ा-डोबो मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने पांच वाहनों को रोककर उनमें लदे खनिज से संबंधित चालान, परिवहन परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। जांच के दौरान वाहन चालक बालू और गिट्टी के परिवहन से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद विभाग ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में सभी पांच वाहनों को जब्त कर लिया।


जांच के दौरान तीन वाहनों में बालू और दो वाहनों में गिट्टी लदी मिली। विभाग ने जब्त वाहनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने समेत अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। स्वर्णरेखा नदी के गौरी-पुड़ीसिली क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कथित तौर पर रात के अंधेरे में नदी घाटों से बालू का उठाव किया जाता है और विभिन्न मार्गों से वाहनों के जरिए दूसरे क्षेत्रों में भेजा जाता है। इससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप में बदलाव के साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।


खनन विभाग की ताजा कार्रवाई से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी रोक के लिए नदी घाटों की नियमित निगरानी जरूरी है। उनका कहना है कि केवल खनिज लदे वाहनों को जब्त करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। अवैध खनन के पीछे सक्रिय लोगों और पूरे नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्वर्णरेखा नदी के संवेदनशील घाटों पर लगातार निगरानी, रात में विशेष गश्त और समय-समय पर छापेमारी अभियान चलाने की मांग की है, ताकि अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU