Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में द्वितीय झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भव्य आगाज; 154 पैडलर्स दिखाएंगे दम The 2nd Jharkhand State Ranking Table Tennis Championship kicks off in style at the JRD Tata Sports Complex; 154 paddlers will showcase their strength.

 


​Jamshedpur (Nagendra) शहर के प्रतिष्ठित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 'द्वितीय झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप' का शानदार आगाज हुआ। राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से कुल 154 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतुल कुमार भटनागर (प्रबंध निदेशक, TSUISL) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।


​मंच पर विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति -उद्घाटन समारोह के दौरान टेबल टेनिस एसोसिएशन और खेल विभाग के कई गणमान्य पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे , जिनमें मुख्य रूप से जय कुमार सिन्हा – मेंटर, झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन , समरजीत सिंह – मानद महासचिव, झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन , मुकुल विनायक चौधरी – चीफ, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ,कैप्टन मनीष सिन्हा – हेड, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट , प्रवेश नारंग – चेयरमैन, पूर्वी सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन , ओम प्रकाश मिश्रा – संरक्षक, पूर्वी सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन । इस चैंपियनशिप में मेजबान पूर्वी सिंहभूम के अलावा बोकारो, धनबाद, गढ़वा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची जिले के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।


​कुल प्रतिभागी: 154 (मेजबान पूर्वी सिंहभूम से अकेले 78 खिलाड़ी)

​बालक वर्ग: कुल 109 (पूर्वी सिंहभूम से 52)

​बालिका वर्ग: कुल 45 (पूर्वी सिंहभूम से 26)

​विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले और 6 सितंबर को फाइनल


प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्गों में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर वर्ग के तहत आयोजित की जा रही है। इस रोमांचक टूर्नामेंट के सभी फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह 6 सितंबर 2026 को संपन्न होंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU