Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बढ़ते सड़क हादसे पर फूटा भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश, बर्मामाइंस में मशाल लेकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता BJP workers expressed their anger over the increasing road accidents; workers took to the streets with torches in Burmamines.

 


Jamshedpur (Nagendra) बर्मामाइंस क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के समीप सड़क दुर्घटना में सागर गोप की मौत एवं बढ़ते सड़क दुर्घटना पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। घटना के विरोध में और क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा बर्मामाइंस मंडल की ओर से आक्रोश मार्च सह मशाल जुलूस निकाला गया। भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में आयोजित आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर ट्यूब गेट गोलचक्कर से बर्मामाइंस गोलचक्कर तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और भारी वाहनों के परिचालन को लेकर प्रशासन से ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की। 


इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने कहा कि बर्मामाइंस समेत शहर के कई इलाकों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां यातायात नियंत्रण, स्पीड लिमिट, पर्याप्त रौशनी और जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। भारी वाहनों के परिचालन को भी व्यवस्थित और नियंत्रित करने की जरूरत है। इस दौरान पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि शहर में सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक सख्ती से नो-एंट्री लागू की जानी चाहिए और उसकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कंपनी परिसर में वाहनों की गति जांचने के लिए लगाए गए स्पीडोमीटर की तर्ज पर शहर की सड़कों पर भी स्पीड मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाए। 


आक्रोश मार्च में भाजपा नेता रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, राजन सिंह, सागर राय, सूरज सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, कुमार अभिषेक, युवराज सिंह, अमरेन्द्र कुमार, शशि सिंह, राकेश चौधरी, रविजेंट सिंह, लक्ष्मीकांत, पवन नाग, वरुण श्रीवास्तव, सतवीर सिंह सोमू, करपुरा सुंडी, महेश मुखी, सुरेश मुखी, राजेंद्र पात्रो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU