Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पत्रकार एकता मंच कोल्हान का प्रथम वर्षगांठ मना First anniversary of Journalist Ekta Manch Kolhan celebrated

 


Upgrade Jharkhand News.  कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ खासमहल स्थित पंचायत  भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं ,संगठन के विस्तार के साथ पत्रकारिकता में ए. आई. की उपयोगिता एवं इसके दुष्परिणाम पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुनील पांडेय ने किया। उन्होंने संगठन के गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन के एक वर्ष के उपलब्धियों को संतोषजनक तथा बेहतर बताया। 


कार्यक्रम को डॉ राजेश लाल दास ने संबोधित करते हुए पत्रकारिकता के बारीकियों को समझाया तथा वर्तमान दौर में सावधानीपूर्वक पत्रकारिता करने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में ए. आई. से समय की बचत और जानकारी एकत्रित करने में मदद तो मिली है लेकिन इस्तेमाल सावधानी पूर्वक नहीं किया गया तो जोखिम भी उठाना पड़ सकता है। ट्रस्टी दीपक कुमार ने कहा कि ए आई सूचना क्रांति के इस दौर का वरदान और अभिशाप दोनों है। एआई को माध्यम मान सकते हैं लेकिन एआई को फाइनल मानने की भूल पत्रकारों को कभी मानना चाहिए। जो लोग आंख मूंद कर एआई पर पूर्णतया निर्भर रहेंगे उन्हें पत्रकारिता की मूल समझ नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि एआई का इस्तेमाल जरूर भर करें । यदि स्वयं का स्किल बढ़ाना है तो खुद को तपाना होगा। बाद में नये कमेटी का गठन कर उसकी घोषणा की गई तथा सबों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार डॉ राजेश कुमार लाल दास , ट्रस्टी अनिमेष अंबष्ट, दीपक कुमार के हाथों नये मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। 


कमेटी इस प्रकार रही -

अध्यक्ष रासबिहारी मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष - प्रशांत सिंह राजपूत, महासचिव-सुनील पांडे, उपाध्यक्ष - मोहम्मद शहजाद खान, कमलेश सिंह, कोषाध्यक्ष – राहुल सिंह, सह सचिव – बलराम पंडा, राकेश पात्रो और दीपक महतो, संगठन सचिव – मो. शहजादा, कोल्हान प्रभारी – दशरथ प्रधान, सह प्रभारी - विकास कुमार सिन्हा, आईटी सेल प्रभारी – सूरज बर्मन, आईटी सेल सह प्रभारी – दिनेश मोदी एवं शेख मुजेर अली, मीडिया प्रभारी – रविकांत गोप, सलाहकार –दीपक कुमार, अन्वेष अंबष्ट, विजय कुमार, मनीष सिंहा, बृज किशोर ठाकुर, मनोरंजन सिन्हा,  राजेश लाल दास एवं आनंद सिंह, मुख्य संरक्षक – गोविंदा पति, संरक्षक - राजेश ठाकुर एवं  विजय कुमार 


सरायकेला जिला प्रभारी- विजय कुमार साव, सह प्रभारी- रवि कांत गोप, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी- गुणधार गोप एवं सह प्रभारी रॉनी राय, पश्चिम सिंहभूम जिला प्रभारी -प्रकाश गुप्ता.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU