Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सोनारी के नारायणी धाम में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव Sri Krishna Janmotsav celebrated with great pomp at Narayani Dham in Sonari

 


  • भजनों की स्वर लहरी पर झूमे श्रद्धालु

Jamshedpur (Nagendra) शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा नारायणी धाम सोनारी स्थित प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बाबा श्याम के दरबार में बाल गोपाल का झूला रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है।   मध्यरात्रि 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की गूंज से पूरा मंदिर परिसर ‘जय कन्हैया लाल की‘ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। उत्सव की शुरुआत देर शाम 8 बजे 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित ‘सजा कर लाओ, उपहार पाओ‘ प्रतियोगिता से हुई। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे बाल-गोपाल और राधा के मनमोहक रूप में सज-धजकर पहुंचे, जिन्हें मंदिर समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। रात्रि 8.30 बजे से स्वर साधिका ट्विंकल साहू ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुतियां दीं। 


उन्होंने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की..., अच्युतं केशवं कृष्ण दामोदरं... और छोटी-छोटी गैयां छोटे-छोटे ग्वाल... जैसे भजनों पर भक्त देर रात तक झूमते रहे। रात्रि 10 बजे विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण का भव्य महाअभिषेक किया गया। 


इसके बाद ठीक रात 12 बजे जन्मोत्सव की मुख्य आरती की गई। महाआरती के उपरांत रात्रि 12.15 बजे से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच चरणामृत और महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसे सफल बनाने में किरण कांवटिया, कृष्णा संघी, मीना सरायवाला, स्नेहा चंदूका, लता सरायवाला, रिंकी भालोटिया, नेहा सोंथालिया, हेमा मोदी, राजकुमार चंदूका, राजकुमार संघी, कैलाश सरायवाला, ललित सरायवाला आदि का योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU