Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur कथा वाचक ने माखन चोरी लीलाओं के साथ गोपियों के सक्षात्कार प्रेम का दिया संदेेश The narrator gave the message of love and interaction of the Gopis with the butter stealing pastimes.

 


Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन शनिवार को व्यासपीठ से कथा वाचक हिमांशु महाराज ने 56 भोग एवं भगवान गोवर्धन महाराज की अद्भूत झांकी के द्धारा श्री बाल कृष्ण लाल की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए व्रज में मनाये जाने वाले तीन उत्सव क्रमशः जन्मोंउत्सव, नंद उत्सव, गोकुल उत्सव की महिमा का गुणगान किया और कहा कि भगवान की लीला प्रधान हैं। प्रभु अनेकानेक रूप से अपनी लीलाए कर रहे है। भगवान ने गोकुल में अपना विराट स्वरूप दिखाया। उसके पश्चात भगवान में माखन चोरी लीलाओं को कर के गोपियों के सक्षात्कार प्रेम को जागृत किया। महाराज जी ने आगे कहा कि भगवान ने कलिया नाग को जो अहंकार का प्रतिक था।


भगवान ने इन्द्र की पूजा को न करवाकर श्री गोवर्धन की पूजा करवायी। जिससे इन्द्र क्रोधित हुआ और इन्द्र ने सात दिन सात रात वृज के उपर घनघोर वर्षा की। वृजवासियों की रक्षा हेतु भगवान ने जय श्री राधे कह कर अपनी छोटी उँगली पर श्री गोवर्धन पर्वत धारण कर लिया। 


अंत में भगवान ने इन्द्र के अहंकार को नष्ठ किया। श्री गोवर्धन महाराज को वहीं पर स्थापित कर दिया। पांचवें दिन शनिवार को यजमान के रूप में संत कुमार विजय कुमार अगीवाल, सत्यनारायण अनुप अग्रवाल,  मयुर संघी, उमेश महेश संघी, हरिप्रसाद अभिषेक अग्रवाल, संतोष पुष्पा अग्रवाल मौजूद थे। सुरेश कुमार अगीवाल की तरफ से प्रसाद का आयोजन किया गया था। इस मौके पर काफी संख्या में भक्तगण शामिल थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU