Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया गहरा शोक Former Minister Banna Gupta expressed deep condolences on the demise of Minister Sudivya Kumar Sonu.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन को झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। बन्ना गुप्ता ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक युवा, कर्मठ और संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे। जनता से उनका सीधा जुड़ाव और जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता हमेशा याद की जाएगी। इतनी कम उम्र में उनका असमय निधन बेहद पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है।


उन्होंने कहा, “सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन की खबर ने मुझे व्यक्तिगत रूप से बेहद दुखी किया है। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय एक साथी और जनप्रतिनिधि के रूप में उनके साथ बिताए पल हमेशा स्मरण में रहेंगे। उनका यूं अचानक चले जाना झारखंड के लिए बड़ी क्षति है।”


पूर्व मंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं। किसी अपने को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों, मित्रों एवं समर्थकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। बन्ना गुप्ता ने कहा— “सुदिव्य कुमार सोनू जी का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृतियां हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगी।”



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU