Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur नवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा Girls wing of Naval Tata Hockey Academy inaugurated, girl players will get better training and residential facilities

 


Jamshedpur (Nagendra) हॉकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। हॉकी ऐस फाउंडेशन द्वारा नवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवल टाटा हॉकी अकादमी गर्ल्स हॉस्टल के प्रथम तल स्थित एवी रूम में किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रुचि नरेंद्रन उपस्थित रहीं, जबकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मनयापांडा मुथन्ना सोमैया सहित टाटा कंपनी के अधिकारी सुंदर रामम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और अभिभावक भी मौजूद रहे। अकादमी के नए गर्ल्स विंग के शुभारंभ को बालिका हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है। इसके माध्यम से युवा खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर आवासीय सुविधाएं और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।


वक्ताओं ने कहा कि यह पहल न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि भारतीय महिला हॉकी को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश में महिला हॉकी का भविष्य उज्ज्वल है और ऐसी अकादमियां नई प्रतिभाओं को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम के दौरान नवल टाटा के भारतीय हॉकी में योगदान को भी याद किया गया और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU