Jamshedpur (Nagendra) सैल्यूट तिरंगा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी प्रस्तावित कार्यसमिति में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा सहित प्रमोद मिश्रा, मुनी झा, डॉ. ए.के. लाल, बबली सिंह और डॉ. संजय गिरी समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने नई टीम के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नई कार्यसमिति में नागेंद्र नाथ बलियासे, रवि पांडेय एवं शेखर मंडल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पंकज सोनी एवं बॉबी पांडेय को प्रदेश महामंत्री तथा रुद्र शंकर शर्मा को प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
अमित कालिंदी, करण पाठक एवं उत्तम साह को प्रदेश मंत्री, कंचन कुमार नाग को प्रदेश सह मंत्री के साथ युवा मोर्चा की जिम्मेदारी, विनोद कुमार रानी को प्रदेश प्रवक्ता, राहुल गुप्ता को प्रदेश आईटी सेल प्रभारी, प्रकाश नाग कालिंदी को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा नीरज सिंह चंद्रवंशी को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा ममता गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, जे.पी. अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष, धर्म एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, संजय रानी को प्रदेश अध्यक्ष, सेवा प्रकोष्ठ तथा बिजेंद्र पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने कहा कि नई टीम के गठन का मुख्य उद्देश्य झारखंड के प्रत्येक क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों का विस्तार करना तथा राष्ट्रहित, समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सैल्यूट तिरंगा झारखंड में सामाजिक एवं राष्ट्रवादी संगठन के रूप में अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाएगा। नई टीम के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

No comments:
Post a Comment