Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जदयू युवा प्रकोष्ठ जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष हेमंत पाठक बने Hemant Pathak became the president of the JDU youth wing, Jamshedpur Metropolitan.

 


Jamshedpur (Nagendr) जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू जमशेदपुर महानगर में संगठनात्मक विस्तार किया गया है। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने हेमंत पाठक को जदयू जमशेदपुर महानगर युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने 16 सितंबर 2026 को हेमंत पाठक की नियुक्ति से संबंधित पत्र जारी किया। पत्र के माध्यम से उन्हें युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमंत पाठक, उपेंद्र पाठक के पुत्र हैं और गौतम विहार फ्लैट, कल्याणनगर, भुइयांडीह के रहने वाले हैं। संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी नियुक्ति पत्र में हेमंत पाठक से पार्टी के संविधान और नीति-सिद्धांतों के अनुरूप समर्पित होकर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। 


साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और युवा प्रकोष्ठ को सक्रिय करने की दिशा में योगदान देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जदयू महानगर संगठन की ओर से किए गए इस मनोनयन के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हेमंत पाठक को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ वे महानगर युवा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे । वहीं हेमंत पाठक ने युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनने पर पार्टी के प्रति आभार जताया और ईमानदारी के साथ निष्ठा पूर्वक कार्य करने का संकल्प ली। हेमंत पाठक के कार्य कुशलता को देखते हुए महानगर युवा प्रकोष्ठ के स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का भरोसा जताया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU