Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : परविंदर सिंह ,जिला अध्यक्ष कांग्रेस Jharkhand has suffered an irreparable loss due to the sudden demise of Minister Sudibya Kumar Sonu: Parvinder Singh, District President, Congress.

Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू  जी का असामयिक निधन पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है। 


जिला अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री के रूप में  सोनू जी एक सक्रिय, संवेदनशील एवं कर्मठ राजनेता के तौर पर अपने विभागों की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते रहे। वे जनसमस्याओं के प्रति हमेशा सजग रहते थे और आम जनता की समस्याओं पर उनकी पैनी नजर रहती थी। जनता से जुड़े मुद्दों को समझना और उनके समाधान के लिए पहल करना उनके राजनीतिक जीवन की महत्वपूर्ण विशेषता रही। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन एवं उनकी समस्याओं को भी स्वर्गीय मंत्री सोनू जी ने गंभीरता से समझा और संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक कदम उठाने का प्रयास किया। उनका यह व्यवहार उनके जनसरोकार और युवा वर्ग के प्रति उनकी संवेदनशील सोच को दर्शाता है। परविंदर सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी का यूं अचानक हम सभी को छोड़कर चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। 


वे अब हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्य और उनकी सरल एवं संवेदनशील कार्यशैली हमेशा स्मरणीय रहेगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान, प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, मनोज कुमार सिंह, संजय यादव, अमरजीत नाथ मिश्र, उदय कुमार सिंह, अंसार खान, आशुतोष सिंह, रंजीत सिंह, अतुल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, रंजीत झा, नलिनी सिन्हा अध्यक्ष महिला, कौशल प्रधान, हरिराम टुडू, अजय शर्मा, शत्रुघ्न महतो, अली रजा खान, नमिता सिंह, फैयाज आलम अंसारी, मेहबूब, जेन-जी मो. हसन खान कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद एवं सभी पदाधिकारीगणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजली अर्पित किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU