Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur व्हाट्सऐप पर मिलेगी पुलिस सेवा, पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने शुरू किया ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट Police services will be available on WhatsApp, East Singhbhum Police launched 'Johar Police' chatbot

Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए ‘JOHAR POLICE’ चैटबॉट सेवा शुरू की है। अब कई पुलिस सेवाओं और जरूरी जानकारियों के लिए लोगों को पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


व्हाट्सऐप पर 9471167577 नंबर पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चैटबॉट का उपयोग किया जा सकता है। इसके जरिए खोए मोबाइल, साइबर अपराध, ट्रैफिक व चालान, पासपोर्ट वेरिफिकेशन, चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन और शिकायत के स्टेटस की जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा नजदीकी थाना, महिला सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिक सहायता तथा शिकायत, सुझाव और फीडबैक की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पुलिस ने जिलेवासियों से इस डिजिटल सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU