Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पर्यावरण संरक्षण के लिए हाथीमारा गांव में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया To protect the environment, large scale plantation was done in Hathimara village.

Jamshedpur (Nagendra) सरायकेला स्थित हाथीमारा गांव में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बुधवार को पर्यावरण पहल, सुरदीव खादी ग्रामोद्योग आयोग एवं गौ सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आज विकास की दौड़ में आंख मूंदकर पेड़ों की कटाई की जा रही है और उनके स्थान पर कंक्रीट के बड़े-बड़े भवन एवं कारखाने बनाए जा रहे हैं। विकास की यह अंधी दौड़ हमारे भविष्य को अंधकारमय करने वाली है। उन्होंने कहा कि आज देश के बड़े-बड़े शहरों में लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। आने वाले समय में यह संकट और विकराल रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि कहीं वर्षा की कमी हो रही है तो कहीं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। लोग विभिन्न प्रकार की सांस संबंधी बीमारियों से भी ग्रसित हो रहे हैं। इन परिस्थितियों से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय पर्यावरण संरक्षण है। 


लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकास की गति जरूरी है, लेकिन इसके साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण भी उतना ही आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां विकास का सही मायने में लाभ उठा सकें। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि “हम पर्यावरण से बहुत कुछ ले रहे हैं, लेकिन उसे वापस देना भूलते जा रहे हैं। हमारी यही भूल आने वाले समय में सबसे बड़ी चुनौती साबित होगी।” उन्होंने कहा कि यदि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए विरासत में कुछ देना है, तो एक सुंदर, स्वच्छ एवं स्वस्थ धरती से बेहतर उपहार कुछ नहीं हो सकता। इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहपर्यावरण प्रमुख बंदेशंकर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि मिट्टी का सुपोषण, जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाना तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करने और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।


कार्यक्रम में सुरदीव खादी ग्रामोद्योग आयोग एवं गौ सेवा ट्रस्ट के मनोज सिन्हा ने विषय प्रवेश एवं स्वागत भाषण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मनोज सिन्हा, ज्योति बाला, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा,डा. अनिल राय, संगीता श्रीवास्तव, सरोज सिन्हा, जयप्रकाश सिंह, गुरजीत सिंह, अभिषेक बजाज एवं देव कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU