Jamshedpur

Jamshedpur जरूरतमंद की उम्मीद की किरण है रक्त, दान करें : रामगढ़िया सभा , 103 यूनिट रक्त संग्रह हुआ Blood is a ray of hope for the needy, donate: Ramgarhia Sabha, 103 units of blood collected

Jamshedpur (Nagendra)  विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टीट्यूट एवं रामगढ़िया सभा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 103 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने दिया। रामगढ़िया सभा परिसर साकची त…

Jamshedpur जरूरतमंद की उम्मीद की किरण है रक्त, दान करें : रामगढ़िया सभा , 103 यूनिट रक्त संग्रह हुआ Blood is a ray of hope for the needy, donate: Ramgarhia Sabha, 103 units of blood collected

 


Jamshedpur (Nagendra) विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टीट्यूट एवं रामगढ़िया सभा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 103 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने दिया। रामगढ़िया सभा परिसर साकची ताप्ती रोड में इसका शुभारंभ सिखी परम्परानुसार अरदास, भक्ति गीत तथा रक्तदान को प्रेरित करता नुक्कड़ नाटक से हुआ। रक्तदाताओं का हौंसला अफजाई करने पहुंचे सभा के ट्रस्टी हरदीप सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अमरदीप सिंह, अध्यक्ष केपीएस बंसल, महासचिव ताजबीर सिंह ,वरीय उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह बब्बू के अनुसार जरूरतमंद की उम्मीद की किरण रक्त है और इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट के निदेशक बलवंत सिंह बंसल, निदेशक नरेंद्र जीत सिंह ओशन, अंकेक्षक मंदीप सिंह, पूर्व अंकेक्षक संतोख सिंह संधु भी उपस्थित थे।


इसके सफल आयोजन में नवजोत सिंह सुर, इंदरपाल सिंह, मनदीप सिंह संधु, बलबीर सिंह बबलू, परविंदर सिंह, हरविंदर सिंह सोखी, प्रकाश सिंह पप्पी, सतविंदर सिंह पप्पू, जगजीत सिंह ऋषि, पिंकी सोहल, हरमीत सिंह, मनजीत सिंह माल्टू, मनजीत सिंह संधु, अवतार सिंह, चरणजीत सिंह, गोपाल सिंह, हरदीप सिंह, सरबजीत सिंह, हरविंदर सिंह नागी, गुरमीत सिंह लाडी, गुरविंदर सिंह भाटिया, अविनाश सिंह रिक्की का सराहनीय योगदान रहा। टेक्निकल सहयोग ब्रह्मानंद हृदयालय के डॉ हिमांशु कुमार, कर्मियों एवं समीर सरकार ने दिया। वहीं ताजबीर सिंह ने कहा कि इस रक्तदान शिविर का मकसद जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280