Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की Former minister Banna Gupta reached the Swarnarekha river ghat and met the victim's family.

 


Jamshedpur (Nagendra) जितिया पर्व के दिन स्वर्णरेखा नदी में हुए दर्दनाक हादसे की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्णरेखा घाट पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी पीड़ा साझा की। इस कठिन और दुःख की घड़ी में उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बच्ची की तलाश में जुटे गोताखोरों का हौसला बढ़ाते हुए उनके साहस और समर्पण के प्रति आभार जताया साथ ही उन्हें आर्थिक सहयोग किया।


बन्ना गुप्ता ने कहा कि अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में उतरकर लोगों की मदद करना निश्चित रूप से साहस और इंसानियत की मिसाल है। वहीं, एक बच्ची की जान बचाने वाले साहसी युवक का विशेष रूप से आभार जताते हुए ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में साथ खड़ा होना ही सच्ची इंसानियत है।पीड़ित परिवार के इस अपार दुःख में हम सभी सहभागी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU