Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur रामगढ़िया सभा का रक्तदान शिविर 4 अक्टूबर को Ramgarhia Sabha's blood donation camp on October 4

 


Upgrade Jharkhand News. विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टीट्यूट एवं रामगढ़िया सभा, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 4 अक्टूबर, रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन रामगढ़िया सभा परिसर साकची ताप्ती रोड में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों के स्वस्थ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है।


आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल एक छोटा-सा योगदान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति और उसके परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकता है। रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष के.पी. सिंह बंसल एवं महासचिव तजवीर सिंह कालसी के अनुसार तैयारी को लेकर बैठक का क्रम जारी है। उन्होंने सभा के सभी सदस्यों, युवाओं एवं समाज के लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU