Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल के छात्र महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक South Point School student Mehak Sharma won the gold medal in the 43rd National Taekwondo Championship.

 


Jamshedpur (Nagendra) साऊथ प्वाइंट स्कूल के छात्र महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-44 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच महक ने अपने आत्मविश्वास, अनुशासन,तकनीकी कौशल और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।


इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा ने महक शर्मा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामना की। वहीं निदेशक शिवम शर्मा ने भी महक को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करता है। महक ने अपनी मेहनत से यह सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने महक शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि “महक की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उसने अपनी प्रतिभा से विद्यालय और पूरे झारखण्ड को गौरवान्वित किया है। हमें विश्वास है कि महक आने वाले समय में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।”



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU