Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur दुर्गा पूजा पंडालों में स्वास्थ्य शिविर की हो व्यवस्था - "जीवन ज्योति"Arrangements should be made for health camps in Durga Puja pandals - "Jeevan Jyoti"

 


 Jamshedpur (Nagendra) दुर्गा पूजा के दौरान शहर के बड़े और प्रमुख पूजा पंडालों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने की मांग उठ रही है। बुजुर्गों को समर्पित सामाजिक संस्था ‘जीवन ज्योति’ ने पूजा कमिटियों के साथ-साथ जिला प्रशासन से भी अपील की है कि ऐसे सभी पंडालों में अस्थायी स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।


मानगो डिमना रोड स्थित शंकोसाईं में जीवन ज्योति की ओर से आयोजित साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान मौजूद बुजुर्गों ने एक स्वर में यह मांग उठाई। बुजुर्गों का कहना था कि पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले पंडालों में अचानक तबीयत बिगड़ने की स्थिति में तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए ऐसी व्यवस्था काफी उपयोगी साबित हो सकती है। संस्था के महासचिव मनोज मिश्रा ने पूजा कमिटियों से आग्रह किया कि पंडाल परिसर में स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग भी पूरे उत्साह के साथ मां दुर्गा के दर्शन और पूजा पंडालों का भ्रमण करना चाहते हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण वे डर से घरों से निकल नहीं पाते | इसलिए उनके लिए पंडाल तक आराम से पहुंचने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए |


उन्होंने कहा कि बड़े पूजा पंडालों में प्राथमिक उपचार की सुविधा, चिकित्सक अथवा स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता तथा आवश्यक दवाओं की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए काफी मददगार होगी। इससे किसी आपात स्थिति में समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। मनोज मिश्रा ने जिला प्रशासन से भी अपील की है कि शहर के प्रमुख पूजा पंडालों में स्वास्थ्य एवं बुजुर्ग सहायता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूजा समितियों के साथ समन्वय किया जाए। संस्था का कहना है कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का अवसर भी है। ऐसे में बुजुर्गों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। आज के स्वास्थ्य शिविर मे मनोज मिश्रा के साथ आर बी सहाय, महेश चौबे, रवि शंकर, एल बी प्रसाद, डाक्टर अमित कुमार, एस पी श्रीवास्तव, विजय कुमार दास, कीनू बैठा, जी डी चौधरी, प्रोफेसर फनी भूषण महतो, डी एस तिवारी, बेचन राम, ए के श्रीवास्तव, रबिन्द्र नाथ डे, बी डी तिवारी, विजय शर्मा सहित काफ़ी संख्या से सदस्यों ने भाग लिया एवं सैकड़ो बुजुर्गो को शिविर का लाभ पहुंचाया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU