Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सीतारामडेरा क्षेत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण MLA Purnima Sahu inaugurated various schemes worth Rs 61.50 lakh in Sitaramdera area.

 


Jamshedpur (Nagendra) जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विधायक निधि से पूर्ण हुई कुल 61.50 लाख रुपये की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को सड़क, नाली, स्वच्छता, सामुदायिक भवन एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने भालुबासा स्थित शीतला भवन के समीप शौचालय एवं किचन शेड निर्माण, नीतिबाग कॉलोनी रोड नंबर-1 में नाली निर्माण, ह्यूम पाइप, इंद्रानगर में महतो जिरोक्स के समीप विभिन्न गलियों में सड़क निर्माण तथा छायानगर, भुईयांडीह बस्ती में नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। 


इसके अलावा, विधायक पूर्णिमा साहू ने न्यू बाराद्वारी, देवनगर स्थित नवजीवन सुभाष आश्रम में किचन शेड निर्माण एवं बाराद्वारी, देवनगर स्थित सामुदायिक भवन के मरम्मतीकरण एवं सौंदर्यीकरण, सीढ़ी निर्माण, छत के ऊपर बाउंड्रीवॉल एवं किचन शेड निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और बस्ती में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। विधायक निधि का उपयोग ऐसे कार्यों के लिए किया जा रहा है, जिनसे सीधे तौर पर आम लोगों के दैनिक जीवन में सुविधा और उन्हें राहत पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अन्य इलाकों में भी आवश्यकताओं और नागरिकों की मांग के अनुरूप विकास योजनाओं को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारने के प्रयास आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे।


विकास कार्यों के उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू के प्रति आभार जताते हुए विकास कार्यों की सराहना की। वहीं, पूर्णिमा साहू ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की भी जानकारी ली और उनके समाधान के लिए हरसंभव पहल का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, टुनटुन सिंह, रमेश नाग, सुरेश शर्मा, अरुण मिश्रा, मिथिलेश साव, उमेश साव, धनराज गुप्ता, रामचंद्र साव, कोखन दादा, दिलीप पासवान, महावीर सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं महिलाएं मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU