गुवा। वॉलीबॉल वारियर्स के तत्वावधान में केआरसी मैदान किरीबुरू में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में घायल शेर ने होस्टल ब्वायज को 25-20, 25-22 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता व उप विजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि रमेश सिन्हा ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस फाइनल मुकाबले में बतौर रेफरी सूरज सिंह एवं जुबेर अंसारी, जबकि लाइन्स मैन के रूप में प्रकाश सिंह, जसबीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। इस दौरान रेमंड लाफरी, मित करुवा, दुर्गेश कुमार, सोनु सिरका, सूरज मोहंती आदि दर्जनों लोग शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment