Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

IDTR जमशेदपुर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

 

इंडो डेनिश टूल रूम (IDTR), जमशेदपुर में गुरुवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुई। पूजा के दौरान संस्थान की मशीनों, तकनीकी उपकरणों, औजारों एवं अन्य कार्य-संबंधी संसाधनों की भी पूजा की गई। उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से संस्थान की प्रगति, कार्यस्थल की सुरक्षा, सुख-समृद्धि तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर IDTR के महाप्रबंधक श्री रविंद्र कुमार ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए कहा कि विश्वकर्मा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि तकनीकी कौशल, मेहनत, सृजनशीलता और श्रम के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तकनीकी संस्थानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में इस पर्व का विशेष महत्व है, क्योंकि मशीनों और उपकरणों के माध्यम से कौशल एवं तकनीकी ज्ञान को व्यवहारिक रूप दिया जाता है।

उन्होंने संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि IDTR तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। संस्थान का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक एवं उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।




पूजा कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर को साफ-सुथरा कर पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

विश्वकर्मा पूजा के माध्यम से संस्थान में ‘श्रम का सम्मान, कौशल का विकास और तकनीक के प्रति समर्पण’ का संदेश दिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर IDTR परिवार के सभी सदस्यों ने संस्थान की निरंतर प्रगति और तकनीकी क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU