Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

टेंपू व बाइक में सीधी टक्कर हो गयी जिससे बाइक सवार व्यक्ति समेत टेंपू में सवार तीन सवारी बुरी तरह घायल हो गये। Accident


आज करीब साढ़े 10 बजे चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत रूगड़ी ग्राम स्थित सिद्धि विनायक कंपनी के समीप पेसेन्जर टेंपू व बाइक में सीधी टक्कर हो गयी जिससे बाइक सवार व्यक्ति समेत टेंपू में सवार तीन सवारी बुरी तरह घायल हो गये। 

मौका पाकर टेंपू भागने में सफल रहा, बताया जा रहा है कि टेंपू पातकुम से चौका मोड़ तथा बाइक सवार व्यक्ति चौका से पातकुम की और जा रहा था इसी बीच जोरदार टक्कर हो गयी।

बाइक सवार व्यक्ति का नाम कुंज महतो है जो कि मिलनचौक के कुनबाबेड़ा का रहने वाला है तथा बाकी घायलों का नाम लखन गोप दालग्राम , देवनाथ मांझी नौतनडीह तथा एक महिला जो खोखरो कि रहने वाली है। सूचना पाकर भाजयुमो नेता आकाश महतो घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को चौका थाना प्रसाशन की मदद से चांडिल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजवाया। 

युवा नेता आकाश महतो ने कहा कि हमलोगों के आंदोलन के बाद चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी के सहयोग से विधायक मेडम के द्वारा एक पुरानी एंबुलेंस चौका थाना को सुपुर्द की गयी थी परंतु दुर्भाग्य की बात है कि ओ पुरानी एंबुलेंस सिर्फ नाम मात्र एंबुलेंस साबित हुयी। एंबुलेंस दिये दो महीना ठीक से नहीं हुआ कि एंबुलेंस दम तोड़ दी, एंबुलेंस कई दिनों से खराब पड़ी है, उसका चारों टायर भी अपनी अंतिम सांस गिन रही है। 

चांडिल अनुमंडल प्रसाशन जल्द से जल्द चौका क्षेत्र में एक एंबुलेंस की व्यवस्था करें अन्यथा हमलोग जोरदार आंदोलन करेंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU