गुवा संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आज गुरुवार शाम को महिलाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह कार्यक्रम गुवा सेल प्रबंधन तथा महिला समिति के द्वारा आयोजित की गई है। इस पूरे प्रतियोगिता का विजेता प्रतिभागियों को आगामी 12 मार्च को सेल गुवा क्लब में मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी के द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत कल शुक्रवार देर शाम को सुनो डांसिंग एवं सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। इस दौरान मौके पर महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी, सीमा शरण, शालू कुमार, श्वेता सिन्हा, सुषमा चंदन, मानसी दास, कविता देवांगन, झरनी नंदी, गीता दास, लवली आनंद, मोनिका भेंगरा, वीणा गांगुली, निरुपमा दलाई, रश्मि कुमार, डॉ प्रियंका पात्रों, दीपा राय चौधरी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment