गुवा । मंगलवार देर शाम को गुवा के योगनगर स्थित श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने फीता काटकर किया। योगनगर स्थित बंसती दुर्गा पूजा वर्ष 1993 से की जा रही है। मंगलवार को महासप्तमी की पूजा अर्चना की गई। पंडाल उद्घाटन के बाद श्री कोड़ा ने माता रानी की पूजा अर्चना कर पूरे झारखंड वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों ने खिचड़ी भोग वितरण किया। साथ ही बुधवार को महा अष्टमी की पूजा 9:30 बजे से 10 19 बजे तक होगी। संध्या रात 10: 19 से 10:43 बजे संधि पूजा होगी।
वही श्रद्धालुओं के लिए जागरण का आयोजन किया जाएगा। तथा गुरुवार को महानवमी पर ऑर्केस्ट्रा रखा गया है। मौके पर दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों में जय सिंह गायक, अजीत कुमार श्रीवास्तव, नटवर प्रधान, विनोद सिंह, राजेश दास, दशरथ पान, संजय प्रधान, आशुतोष शास्त्री, बासुदेव केसरी, सुखदेव प्रधान, पिंटू सिंह, अमन नायक, विजय पात्रो, निसांत सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment