जमशेदपुर। जमशेदपुर के कदमा भाटिया बस्ती के रहने वाले रौशन का गुरुवार सुबह पीएम मॉल के बाहर शव मिला है। परिजनों का कहना है कि यह रची गयी साजिश है। पिता बीएन वर्मा ने बताया कि शाम 5 बजे उन्होंने अपने बेटे से पूछा कि वो कहां जा रहा है तो उसने बोला कि वो साकची जा रहा है किसी काम से उसके साथ कोई अन्य युवक लाला है। उन्होंने बताया कि लाला का फोन आने के बाद ही उनका बेटा घर से निकला था।
इसके कुछ देर बाद वह अपनी बहन को फोन कर तीन हजार रुपये मांगता है। उस वक्त वह बिष्टुपुर के क्रिस्टल होटल में था। वहीं अंतिम बार उससे 11.30 बजे संपर्क किया गया और वह घर आने की बात कह कर फोन काट दिया। जिसके बाद गुरुवार सुबह पीएम मॉल के बाहर युवक का शव बरामद किया गया।
पीएम मॉल के बाहर युवक मुंह के बल गिरा हुआ था। सिर, चेहरे और पैर में इंज्यूरी भी थी। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। वहीं परिजनों का कहना है कि यह रची गयी साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गयी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस ने फोन कर रौशन के एक्सीडेंट होने की सूचना दी थी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि पुलिस इसे एक्सीडेंट मान रही है। उन्होंने बताया कि उसकी गाड़ी की चाभी उसके जेब में है, जबकि युवक की गाड़ी घटनास्थल से कोसो दूर पड़ा हुआ मिला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
No comments:
Post a Comment